यजुर्वेद (अध्याय 16)
असं॑ख्याता स॒हस्रा॑णि॒ ये रु॒द्राऽअधि॒ भूम्या॑म्। तेषा॑ सहस्रयोज॒नेऽव॒ धन्वा॑नि तन्मसि ॥ (५४)
हे रुद्र देव! आप असंख्य लोगों के नियंत्रक हैं. आप के हजारों गण भूमि पर अधिष्ठित हैं. आप अपने धनुषों को हम से हजारों योजन (दूरी सूचक एक इकाई) दूर रखने की कृपा कीजिए. (५४)
O Rudra Dev! You are the controller of innumerable people. Thousands of you are installed on the land. Please keep your bows thousands of yojanas (one unit of distance indicator) away from us. (54)