यजुर्वेद (अध्याय 18)
स॒हदा॑नुम्पुरुहूत क्षि॒यन्त॑मह॒स्तमि॑न्द्र॒ सम्पि॑ण॒क् कुणा॑रुम्। अ॒भि वृ॒त्रं वर्द्ध॑मानं॒ पिया॑रुम॒पाद॑मिन्द्र त॒वसा॑ जघन्थ ॥ (६९)
हे इंद्र देव! आप को हजारों यजमान हवि भेंट करते हैं. आप यजमान द्वारा भेंट की गई हवि को ग्रहण करते हैं. आप हमारे नजदीक के शत्रुओं को कुचल दीजिए. आप गालीगलौज करने वाले शत्रुओं को साधनहीन कर दीजिए. आप ऐसे शत्रुओं का नाश कर दीजिए. आप सब ओर आतंक फैला सकते हैं. आप सब ओर से बढ़ोतरी पाने बाले हैं. आप से अनुरोध है कि आप वृत्रासुर को पैर रहित बना दीजिए. आप वृत्रासुर का नाश कर दीजिए. (६९)
O Indra Dev! Thousands of hosts offer you. You accept the havi offered by the host. You crush our nearest enemies. You make abusive enemies resourceless. You destroy such enemies. You can spread terror everywhere. You are going to get an increase from all sides. You are requested to make Vritrasur footless. You destroy Vritrasura. (69)