यजुर्वेद (अध्याय 20)
ए॒वेदिन्द्रं॒ वृष॑णं॒ वज्र॑बाहुं॒ वसि॑ष्ठासोऽअ॒भ्यर्चन्त्य॒र्कैः। स नः॑ स्तु॒तो वी॒रव॑द्धातु॒ गोम॑द् यू॒यं पा॑त स्व॒स्तिभिः॒ सदा॑ नः ॥ (५४)
हे इंद्र देव! आप बलवान व वज्र जैसी भुजाओं बाले हैं. वसिष्ठ ऋषि के वंशज मंत्रों से आप की अभ्यर्थना कर रहे हैं. वे इंद्र देव हमारे वीरों व गोधन को अपने संरक्षण में लें. वे सदा हमारा कल्याण करें. (५४)
O Lord Indra! You are strong and with thunderbolt-like arms. Descendants of Vasishtha Rishi are challenging you with mantras. Let Indra Dev take our heroes and god under his protection. May they always bless us. (54)