हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 26.1

अध्याय 26 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
अ॒ग्निश्च॑ पृथि॒वी च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दो वा॒युश्चा॒न्तरि॑क्षं च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दऽ आ॑दि॒त्यश्च॒ द्यौश्च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ सं न॑मताम॒दऽआपश्च॒ वरु॑णश्च॒ सन्न॑ते॒ ते मे॒ संस॒ꣳस॒दो॑ऽ अष्ट॒मी भू॑त॒साध॑नी । सका॑माँऽअध्व॑नस्कुरु सं॒ज्ञान॑मस्तु मे॒ऽमुना॑ ॥ (१)
अग्नि और पृथ्वी देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. वायु और अंतरिक्ष देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. आदित्य और स्वर्गलोक हमारे अनुकूल होने की कृपा करों. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करें. जल और वरुण देव हमारे अनुकूल होने की कृपा करें. हमें आनंद प्रदान करने की कृपा करं. सात संसद (आग्नि, वायु, अंतरिक्ष, सूर्य, आकाश, जल और वरुण) और आठवीं पृथ्वी को हमारे अनुकूल बनाने की कृपा करें. आप की कृपा से हमारे यज्ञ सकाम (कामना को फलीभूत करने वाले) हों. आप की कृपा से हमें संज्ञान (श्रेष्ठ पूर्ण ज्ञान) हो. (१)
May Agni and Prithvi Dev be kind to be compatible with us. Please give us pleasure. May the gods of air and space be compatible with us. Please give us pleasure. Please aditya and heaven to be compatible with us. Please give us pleasure. May Water and Varun Dev be kind to suit us. Please give us joy. Please make the seven Parliaments (Fire, Air, Space, Sun, Sky, Water and Varuna) and the eighth Earth compatible with us. By your grace, let our yajna sakam (those who bring the desire to fruition). By your grace, we should have cognizance (best complete knowledge). (1)