यजुर्वेद (अध्याय 33)
आप॑श्चित्पिप्यु स्त॒र्यो̫ न गावो॒ नक्ष॑न्नृ॒तं ज॑रि॒तार॑स्तऽइन्द्र। या॒हि वा॒युर्न नि॒युतो॑ नो॒ऽअच्छा॒ त्वꣳहि धी॒भिर्दय॑से॒ वि वाजा॑न् ॥ (१८)
हे इंद्र देव! यजमान यज्ञ में आप का ध्यान करते हैं. आप के लिए मंत्र गाते हैं. आप के लिए जल व शक्ति की बढ़ोतरी करते हैं. आप हमारे पास आइए. आप आने के लिए वायु जैसे बेगशाली घोड़े जोतिए. आप हमें अन्न व बल दीजिए. (१८)
O Indra Dev! The host meditates on you in the yagna. Sing mantras for you. Increase water and power for you. You come to us. You plough loose horses like Vayu to come. You give us food. (18)