यजुर्वेद (अध्याय 9)
वाज॑स्ये॒मां प्र॑स॒वः शि॑श्रिये॒ दिव॑मि॒मा च॒ विश्वा॒ भुव॑नानि स॒म्राट्। अदि॑त्सन्तं दापयति प्रजा॒नन्त्स नो॑ र॒यिꣳ सर्व॑वीरं॒ निय॑च्छतु॒ स्वाहा॑ ॥ (२४)
परमात्मा ने अन्न उपजाया है. उन्होंने सारे लोकों को शरण दी है. उन्होंने स्वर्गलोक को शरण दी है. परमपिता देवताओं को आहुति प्रदान करने के लिए हमें धन प्रदान करने की कृपा करें. परमपिता हमें सर्वाधिक वीर संतति प्रदान करें. परमपिता (शुभ कार्यों) के लिए हमारी बुद्धि को प्रेरित करने की कृपा करें. (२४)
God has produced food. They have given shelter to all the worlds. He has given shelter to heaven. Please give us money to offer sacrifices to the Supreme Father and the gods. May the Supreme Father give us the most heroic progeny. Please inspire our intellect for the Supreme Father (auspicious works). (24)