अथर्ववेद (कांड 1)
मु॒ञ्चामि॑ त्वा वैश्वान॒राद॑र्ण॒वान्म॑ह॒तस्परि॑ । स॑जा॒तानु॑ग्रे॒हा व॑द॒ ब्रह्म॒ चाप॑ चिकीहि नः ॥ (४)
हे पुरुष! मैं तुझे जठराग्नि को मंद करने वाले महान जलोदर रोग से छुड़ाता हूं. हे परम शक्तिशाली वरुण! आप अपने सहचरों, भटों अर्थात् अपने सेवकों से कहिए कि वे बारबार आ कर इस मनुष्य को पीड़ा न दें. आप हमारे द्वारा दिए गए हवि रूप अन्न और स्तुति से प्रसन्न हो कर हमारे भय का विनाश कीजिए. (४)
O man! I rescue you from the great ascites disease that slows down the gastrointestinal tract. O supremely powerful Varuna! Tell your companions, bhats, that is, your servants, not to come again and again and hurt this man. Please be pleased with the food and praise given by us and destroy our fear. (4)