हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 27
अ॒मूः पा॒रे पृ॑दा॒क्व॑स्त्रिष॒प्ता निर्ज॑रायवः । तासा॑म्ज॒रायु॑भिर्व॒यम॒क्ष्या॒वपि॑ व्ययामस्यघा॒योः प॑रिप॒न्थिनः॑ ॥ (१)
सांपों की ये इक्कीस जातियां देवों के समान बुढ़ापे से रहित हैं एवं नागलोक में निवास करती हैं. इन सांपों की केंचुली जरायु के समान उन से लिपटी रहती है. सांपों की उस केंचुली के द्वारा हम दूसरों का अहित सोचने वाले शत्रुओं की आंखों को ढकते हैं. (१)
These twenty-one species of snakes are devoid of old age like gods and live in Naglok. The earthworms of these snakes are wrapped around them like a newborn. Through that earthworm of snakes, we cover the eyes of enemies who think others are harmed. (1)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 27
विषू॑च्येतु कृन्त॒ती पिना॑कमिव॒ बिभ्र॑ती । विष्व॑क्पुन॒र्भुवा॒ मनो ऽस॑मृद्धा अघा॒यवः॑ ॥ (२)
शिव के धनुष पिनाक के समान शत्रुओं के मारने में सक्षम आयुध धारण करती हुई, खड्ग आदि आयुधों से शत्रुओं को फाड़ती हुई हमारी सेना मारकाट मचाती हुई आगे बढ़े. यदि शत्रु सेना उस का सामना करने के लिए एकत्र हो, तो शत्रु सैनिकों का मन कुछ सोचने और निश्चय करने में समर्थ न हो. ऐसी स्थिति में हमारे शन्रु राष्ट्र, कोश आदि से रहित हो जाएं. (२)
Our army moved forward, wearing weapons capable of killing enemies like Shiva's bow Pinaka, tearing the enemies with weapons like Khadga etc. If the enemy army gathers to face him, then the mind of the enemy soldiers will not be able to think and decide anything. In such a situation, our peace nation should be devoid of kosh etc. (2)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 27
न ब॒हवः॒ सम॑शक॒न्नार्भ॒का अ॒भि दा॑धृषुः । वे॒णोरद्गा॑ इवा॒भितो ऽस॑मृद्धा अघा॒यवः॑ ॥ (३)
हाथी, घोड़े और रथों से युक्त बहुत से शत्रु सैनिक हमें जीतने में असमर्थ हो कर हार जाएं. अल्प संख्या वाले शत्रु हमारे सामने आने का साहस न कर सकें. बांस की ऊपरी शाखाएं जिस प्रकार दुर्बल होती हैं, हम से पराजित हो कर धनहीन बने शत्रु उसी प्रकार समृद्धि रहित हो जाएं. (३)
Many enemy soldiers with elephants, horses and chariots should be unable to win us and lose. Small number of enemies cannot dare to come before us. Just as the upper branches of bamboo are weak, the enemies who have become rich after being defeated by us, in the same way become without prosperity. (3)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 27
प्रेतं॑ पादौ॒ प्र स्फु॑रतं॒ वह॑तं पृण॒तो गृ॒हान् । इ॑न्द्रा॒ण्ये॑तु प्रथ॒माजी॒तामु॑षिता पु॒रः ॥ (४)
हे चलने के इच्छुक व्यक्ति के चरणो! तुम आगे बढ़ो एवं शीघ्र चलने के लिए गति करो. तुम हमें इच्छित फल देने वाले पुरुष के निवास स्थान तक पहुंचाओ. किसी से पराजित न होने वाले इंद्र की पत्नी हमारी सेना की देवता हैं. वह हमारी सेना की रक्षा के लिए आगेआगे चलें. (४)
O steps of the person willing to walk! You move forward and move quickly. You bring us to the abode of the man who gives us the desired fruit. Indra's wife, who is not defeated by anyone, is the god of our army. He should go ahead to protect our army. (4)