भांतिभांति की धन संपत्ति की कामना करने वाले इस पुरुष को वसु, इंद्र, पूषा, वरुण, मित्र, अग्नि एवं विश्वे देव धन प्रदान करें तथा ये देव इसे उत्तम ज्योति संपन्न बनाएं. (१)
May Vasu, Indra, Pusha, Varuna, Mitra, Agni and Vishwa Dev give wealth to this man who wishes for wealth of kindness and make it a good light. (1)
हे इंद्रादि देवो! ग्रामादि सुखों के इच्छुक इस पुरुष के अधिकार में सूर्य, अग्नि, चंद्र, स्वर्ग आदि की ज्योति पूर्ण रूप से रहे. इस के कारण शत्रु हमारे अधिकार में रहें. तुम हमें सभी प्रकार के दुःखों से हीन स्वर्ग में पहुंचाओ. (२)
O God of Indra! The light of sun, agni, moon, heaven etc. should be completely under the possession of this man who wants rural pleasures. Because of this, the enemies should remain in our possession. May you bring us to heaven devoid of all kinds of suffering. (2)
हे सब कुछ जानने वाले अग्नि! आप ने जिन उत्तम मंत्रों द्वारा इंद्र के लिए दुग्ध, घृत आदि रस हवि के रूप में प्राप्त कराए, हे अग्नि! उन्हीं मंत्रों के द्वारा इस पुरुष की वृद्धि करो एवं इसे अपनी जाति वालों में श्रेष्ठ बनाओ. (३)
O agni who knows everything! The best mantras by which you got milk, ghee etc. juice for Indra in the form of havi, O agni! Increase this man through the same mantras and make him superior among the people of your jati. (3)
हे अग्नि! तुम्हारी कृपा से मैं इन शत्रुओं के स्वर्ग आदि लोकों के साधक यज्ञ, कर्म, तेज, धन एवं चित्त का हरण करता हूं. मेरे शत्रु मुझ से निम्न स्थिति में रहें. आप मुझ यजमान को सभी दुःखों से रहित एवं उत्तम स्वर्ग में पहुंचा दो. (४)
O agni! By your grace, I remove the seeker yajna, karma, radiance, wealth and mind of these enemies in the heavens etc. May my enemies be in a lower position than me. May you bring my host to a better heaven without all suffering. (4)