हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
केन॒ पार्ष्णी॒ आभृ॑ते॒ पूरु॑षस्य॒ केन॑ मां॒सं संभृ॑तं॒ केन॑ गु॒ल्फौ । केना॒ङ्गुलीः॒ पेश॑नीः॒ केन॒ खानि॒ केनो॑च्छ्ल॒ङ्खौ म॑ध्य॒तः कः प्र॑ति॒ष्ठाम् ॥ (१)
मनुष्य की एड़ियों को, टखनों को और मांस को किस ने पुष्ट बनाया? मनुष्य की सुंदर उंगलियों को किस ने पुष्ट किया? उंगलियों के मध्य में नसों को किस ने स्थित किया? (१)
Who strengthened man's ankles, ankles, and flesh? Who confirmed man's beautiful fingers? Who positioned the veins in the middle of the fingers? (1)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
कस्मा॒न्नु गु॒ल्फावध॑रावकृण्वन्नष्ठी॒वन्ता॒वुत्त॑रौ॒ पूरु॑षस्य । जङ्घे॑ नि॒रृत्य॒ न्यदधुः॒ क्व स्वि॒ज्जानु॑नोः स॒न्धी क उ॒ तच्चि॑केत ॥ (२)
नीचे के टखनों को किस से बनाया गया? पुरुष के घुटनों को, जांघों को तथा चरणों के मध्य को किस से बनाया गया? घुटनों का जोड़ कहां है और उसे कौन जानता है? (२)
What are the bottom ankles made of? What is the man's knees, thighs and legs made from? Where is the joint of the knees and who knows it? (2)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
चतु॑ष्टयं युज्यते॒ संहि॑तान्तं॒ जानु॑भ्यामू॒र्ध्वं शि॑थि॒रं कब॑न्धम् । श्रोणी॒ यदू॒रू क उ॒ तज्ज॑जान॒ याभ्यां॒ कुसि॑न्धं॒ सुदृ॑ढं ब॒भूव॑ ॥ (३)
घुटनों के ऊपर चारों भाग हैं-शिथिल, धड़, कंधे और जंघाएं. इन्हें किस ने बनाया, जिस से शरीर का भाग धड़ दृढ़ हुआ? (३)
There are four parts above the knees - lax, torso, shoulders and thighs. Who made them, so that the part of the body became torso strengthened? (3)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
कति॑ दे॒वाः क॑त॒मे त आ॑स॒न्य उरो॑ ग्री॒वाश्चि॒क्युः पूरु॑षस्य । कति॒ स्तनौ॒ व्यदधुः॒ कः क॑फो॒डौ कति॑ स्क॒न्धान्कति॑ पृ॒ष्टीर॑चिन्वन् ॥ (४)
वे देव कितने थे, जिन्होंने पुरुष के हृदय को और गरदन को बनाया? कितने देवों ने पुरुष के स्तन बनाए. फेफड़ों को किस ने बनाया? कंधों की रचना कितने देवों ने की? पीठ की रचना कितने देवों ने की? (४)
How many gods were those who made a man's heart and neck? How many gods made man's breasts? Who made the lungs? How many gods created the shoulders? How many devas composed the peetha? (4)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
को अ॑स्य बा॒हू सम॑भरद्वी॒र्यं करवा॒दिति॑ । अंसौ॒ को अ॑स्य॒ तद्दे॒वः कुसि॑न्धे॒ अध्या द॑धौ ॥ (५)
किस देव ने मनुष्य के बाहुओं को शक्ति से भर दिया और किस ने उस में वीर्य की रचना की? पुरुष के कंधों की रचना करने वाला देव कीन है? इसे धड़ पर किस ने स्थापित किया? (५)
Which God filled man's arms with power and who created semen in him? Who is the god who creates a man's shoulders? Who installed it on the fuselage? (5)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
कः स॒प्त खानि॒ वि त॑तर्द शी॒र्षणि॒ कर्णा॑वि॒मौ नासि॑के॒ चक्ष॑णी॒ मुख॑म् । येषां॑ पुरु॒त्रा वि॑ज॒यस्य॑ म॒ह्मनि॒ चतु॑ष्पादो द्वि॒पदो॑ यन्ति॒ याम॑म् ॥ (६)
मनुष्य के सिर में सात छेद अर्थात्‌ दो कान, दो नथुने, दो आंखें और एक मुख किस देव ने बनाया? इन्हीं देवों की महिमा से दो पैरों और चार पैरों वाले प्राणी अनेक स्थानों में गति करते हुए यमराज के स्थान पर जाते हैं. (६)
Who made seven holes in a man's head i.e. two ears, two nostrils, two eyes and one face? With the glory of these gods, creatures with two legs and four legs go to the place of Yamraj while moving in many places. (6)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
हन्वो॒र्हि जि॒ह्वामद॑धात्पुरू॒चीमधा॑ म॒हीमधि॑ शिश्राय॒ वाच॑म् । स आ व॑रीवर्ति॒ भुव॑नेष्व॒न्तर॒पो वसा॑नः॒ क उ॒ तच्चि॑केत ॥ (७)
अनेक स्थलों को छूने वाली जीभ को ठोड़ी में किस ने स्थापित किया? जीभ में वाणी की स्थापना किस ने की. अपने शरीर के भीतर जल को धारण करता हुआ कौन सा देव प्राणियों में व्याप्त है? उस का जानने वाला कौन है? (७)
Who installed the tongue touching many places in the chin? Who established speech in the tongue. Which god is present in the creatures holding water within his body? Who knows him? (7)

अथर्ववेद (कांड 10)

अथर्ववेद: | सूक्त: 2
म॒स्तिष्क॑मस्य यत॒मो ल॒लाटं॑ क॒काटि॑कां प्रथ॒मो यः क॒पाल॑म् । चि॒त्वा चित्यं॒ हन्वोः॒ पूरु॑षस्य॒ दिवं॑ रुरोह कत॒मः स दे॒वः ॥ (८)
इस का मस्तिष्क, ललाट और जबड़ों के जोड़ एवं कपाल किस ने बनाया? वह देव कौन सा है? पुरुष की ठोड़ी की हड्डियों को जोड़ कर जो स्वर्ग को गया था, वह देव कौन सा है? (८)
Who made the brain, frontal and jaw joints and skulls of it? Which god is that? Who is the God who went to heaven by connecting the bones of a man's chin? (8)
Page 1 of 5Next →