अथर्ववेद (कांड 11)
एमा अ॑गुर्यो॒षितः॒ शुम्भ॑माना॒ उत्ति॑ष्ठ नारि त॒वसं॑ रभस्व । सु॒पत्नी॒ पत्या॑ प्र॒जया॑ प्र॒जाव॒त्या त्वा॑गन्य॒ज्ञः प्रति॑ कु॒म्भं गृ॑भाय ॥ (१४)
हे पत्नी! शोभन अलंकारों से युक्त ये नारियां जल भरने के लिए आ गई हैं. तू भी उठ कर जल भरने के लिए तैयार हो जा. तू उत्तम पति के कारण श्रेष्ठ पत्नी एवं संतान के कारण प्रजावती है. यज्ञ तुझे जल के रूप में प्राप्त हुआ है. तू जल से भरा हुआ घड़ा ले कर आ जा. (१४)
O wife! These women with shobhan ornaments have come to fill water. You also get up and get ready to fill the water. You are the best wife because of the best husband and the prajavati because of the children. You have received yajna in the form of water. You come with a pitcher full of water. (14)