हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 11.10.18

कांड 11 → सूक्त 10 → मंत्र 18 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 10
य॒दा त्वष्टा॒ व्यतृ॑णत्पि॒ता त्वष्टु॒र्य उत्त॑रः । गृ॒हं कृ॒त्वा मर्त्यं॑ दे॒वाः पुरु॑ष॒मावि॑शन् ॥ (१८)
उस शरीर में आत्मा के रूप में उस का निर्माण करने वाला ईश्वर स्थित है. उस निर्माण कार्य से भी श्रेष्ठ इस विचित्र संसार का निर्माण करने वाला जो देव है, उस ने निर्माण के समय पुरुष के शरीर, आंखों, कानों आदि के रूप में छेद किए, तब उस निर्माण देव ने उस पुरुष शरीर को घर बना कर उस में प्रवेश किया. (१८)
In that body is the God who created it in the form of soul. The God who created this strange world, even better than that construction work, made holes in the form of the body, eyes, ears, etc. of the man at the time of construction, then that construction god made that male body a house and entered it. (18)