हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
ये बा॒हवो॒ या इष॑वो॒ धन्व॑नां वी॒र्याणि च । अ॒सीन्प॑र॒शूनायु॑धं चित्ताकू॒तं च॒ यद्धृ॒दि । सर्वं॒ तद॑र्बुदे॒ त्वम॒मित्रे॑भ्यो दृ॒शे कु॑रूदा॒रांश्च॒ प्र द॑र्शय ॥ (१)
हमारे योद्धाओं के जो बाण, जो भुजाएं और बल है, तलवारें और फरसारूपी आयुध, चित्त में संकल्पित शत्रुओं को मारना कार्य है, हे अर्बुद ऋषि के पुरुषार्थ! तुम यह सब हमारे शत्रुओं को दिखलाओ. शत्रुओं को डसने के लिए हमें अंतरिक्ष में विचरण करने वाले राक्षसों और पिशाचों को दिखाओ. (१)
The arrows of our warriors, which are arms and force, swords and arms in the form of fur, are the work of killing the enemies resolved in the mind, O effort of The Sage Arbud! Show all this to our enemies. Show us the monsters and vampires roaming in space to bite the enemies. (1)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
उत्ति॑ष्ठत॒ सं न॑ह्यध्वं॒ मित्रा॒ देव॑जना यू॒यम् । संदृ॑ष्टा गु॒प्ता वः॑ सन्तु॒ या नो॑ मि॒त्राण्य॑र्बुदे ॥ (२)
हे मित्रो अर्थात्‌ हमारी विजय के प्रदानशील देवगणो! तुम सेना की इस छावनी से विजय प्राप्ति के लिए प्रार्थना करो. आप के द्वारा दिए हुए हमारे योद्धा आप के द्वारा रक्षित हैं. हे अर्बुद सर्प! हमारे जो मित्र हैं जो हमारे शत्रुओं के साथ युद्ध करने के लिए आए हैं, उन के तुम अंग बनो. (२)
O friends, that is, the giving gods of our victory! Pray for the victory of the army from this cantonment. Our warriors given by you are protected by you. O arbud serpent! Be a part of our friends who have come to fight with our enemies. (2)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
उत्ति॑ष्ठत॒मा र॑भेथामादानसंदा॒नाभ्या॑म् । अ॒मित्रा॑णां॒ सेना॑ अ॒भि ध॑त्तमर्बुदे ॥ (३)
हे अर्बुदि सर्प! तुम और निर्बुद इस स्थान से चले जाओ. तुम यहां से दूर जाओ. तथा युद्ध करो. तुम आदान और संदान नाम की रस्सियों से शत्रुओं की सेना को बांधो. (३)
O Arbudi serpent! You and Nirbud leave this place. You get away from here. And fight. You tie the army of enemies with ropes named Input and Sandan. (3)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
अर्बु॑दि॒र्नाम॒ यो दे॒व ईशा॑नश्च॒ न्यर्बुदिः । याभ्या॑म॒न्तरि॑क्ष॒मावृ॑तमि॒यं च॑ पृथि॒वी म॒ही । ताभ्या॒मिन्द्र॑मेदिभ्याम॒हं जि॒तमन्वे॑मि॒ सेन॑या ॥ (४)
अर्बुदि, ईशान और न्यर्बुदि नाम के जो देव है, उन के द्वारा आकाश और विशाल पृथ्वी को ढक लिया है. स्वर्ग और धरती को व्याप्त कर के स्थित एवं इंद्र के मित्र अर्बुदि और न्यर्बुदि के द्वारा जीती हुई सेना का मैं अनुगमन करूं. (४)
The gods named Arbudi, Ishan and Nyarbudi have covered the sky and the vast earth. Let me follow the army conquered by Indra's friends Arbudi and Nyarbudi, who are situated by spreading heaven and earth. (4)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
उत्ति॑ष्ठ॒ त्वं दे॑वज॒नार्बु॑दे॒ सेन॑या स॒ह । भ॒ञ्जन्न॒मित्रा॑णां॒ सेनां॑ भो॒गेभिः॒ परि॑ वारय ॥ (५)
हे देव जाति से संबंधित अर्बुदि नाम के सर्प! तुम अपनी सेना के साथ उठो. इस के बाद तुम शत्रुओं की सेनाओं का वध करते हुए अपने सर्प शरीरों के द्वारा उन की आंखें बंद कर लो. (५)
O serpent named Arbudi belonging to the jati of God! You get up with your army. After this, while killing the armies of enemies, close their eyes with your serpent bodies. (5)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
स॒प्त जा॒तान्न्यर्बुद उदा॒राणां॑ समी॒क्षय॑न् । तेभि॒ष्ट्वमाज्ये॑ हु॒ते सर्वै॒रुत्ति॑ष्ठ॒ सेन॑या ॥ (६)
हे न्यर्बुदि नाम के सर्प! पहले बताए हुए आंखों को बंद करने वाले सब शरीरों के शुत्रओं को दिखाते हुए तुम घृत एवं आज्य के होने पर उन सब के द्वारा जाते हुए शत्रुओं को उन सब को दिखाओ जो उन की आंखों को बंद कर देते हैं. तुम उन सब के साथ हमारी सेना के संग उठो. (६)
O serpent named Nyarbudi! Showing the sources of all the bodies that close the eyes mentioned earlier, you should go through all those who close their eyes to the enemies when you are angry and aajya. You get up with all of them with our army. (6)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
प्र॑तिघ्ना॒नाश्रु॑मु॒खी कृ॑धुक॒र्णी च॑ क्रोशतु । वि॑के॒शी पुरु॑षे ह॒ते र॑दि॒ते अ॑र्बुदे॒ तव॑ ॥ (७)
हे अर्बुदि नाम के सर्प! तुम्हारे द्वारा काटे जाने पर हमारे शत्रु पुरुष के मर जाने पर उस की पत्नी छाती पीटती हुई, आंसू बहाती हुई, गहनों से शून्य कानां वाली, बाल बिखराए हुए रोए. (७)
O serpent named Arbudi! When our enemy man died when you cut him, his wife cried, beating his chest, shedding tears, with no hair cut from jewelry, hair scattered. (7)

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
सं॒कर्ष॑न्ती क॒रूक॑रं॒ मन॑सा पु॒त्रमि॒च्छन्ती॑ । पतिं॒ भ्रात॑र॒मात्स्वान्र॑दि॒ते अ॑र्बुदे॒ तव॑ ॥ (८)
हे अर्बुदि नाम के सर्प! काटने के कारण शरीर में विष फैल जाने पर शत्रु की पत्नी हाथ मलती हुई विष के नाश के लिए अपने पुत्र की इच्छा करती हुई, इस के बाद पति की भी इच्छा करती हुई तथा विष दूर करने के लिए अपने संबंधियों की इच्छा करें. (८)
O serpent named Arbudi! When the poison spreads in the body due to the bite, the enemy's wife wishes her son to destroy the poison, after this, the husband also wishes and wishes his relatives to remove the poison. (8)
Page 1 of 4Next →