हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 11.12.16

कांड 11 → सूक्त 12 → मंत्र 16 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 11)

अथर्ववेद: | सूक्त: 12
वा॒युर॒मित्रा॑णामिष्व॒ग्राण्याञ्च॑तु । इन्द्र॑ एषां बा॒हून्प्रति॑ भनक्तु॒ मा श॑कन्प्रति॒धामिषु॑म् । आ॑दि॒त्य ए॑षाम॒स्त्रं वि ना॑शयतु च॒न्द्रमा॑ युता॒मग॑तस्य॒ पन्था॑म् ॥ (१६)
वायु देव शत्रुओं के बाणों के आगे जाएं. तात्पर्य यह है कि प्रतिकूल हवा के कारण उन के बाण अपना लक्ष्य प्राप्त न कर सकें. इंद्र देव उन की घायल भुजाओं को आयुध पकड़ने के अयोग्य बनाएं. सूर्य उन शत्रुओं के आयुधों का विनाश करें. चंद्रमा हमारे शत्रुओं को उस मार्ग से अलग करें जो हमारे समीप तक आता है. (१६)
Go before the arrows of the enemies. This means that due to adverse wind, their arrows could not achieve their goal. Indra Dev should make his injured arms unfit to hold the armament. May the sun destroy the weapons of those enemies. May the moon separate our enemies from the path that comes near us. (16)