हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 18.1.52

कांड 18 → सूक्त 1 → मंत्र 52 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 18)

अथर्ववेद: | सूक्त: 1
आच्या॒ जानु॑दक्षिण॒तो नि॒षद्ये॒दं नो॑ ह॒विर॒भि गृ॑णन्तु॒ विश्वे॑ । मा हिं॑सिष्ट पितरः॒केन॑ चिन्नो॒ यद्व॒ आगः॑ पुरु॒षता॒ करा॑म ॥ (५२)
हे पितरो! घुटने सिकोड़ कर वेदी की दक्षिण दिशा में बैठे हुए तुम हमारी हवि की प्रशंसा करो. हमारे किसी भी छोटे अथवा बड़े अपराध के कारण हमारी हिंसा मत करना. मनुष्य स्वभाव के कारण हम से अपराध का होना असंभव नहीं है. (५२)
O father! While sitting in the south direction of the altar with your knees shrinking, praise our Havi. Don't indulge in violence because of any of our crimes, big or small. It is not impossible to commit crime from us due to human nature. (52)