अथर्ववेद (कांड 19)
शं न॑ इन्द्रा॒ग्नी भ॑वता॒मवो॑भिः॒ शं न॑ इन्द्रा॒वरु॑णा रा॒तह॑व्या । शमि॑न्द्रा॒सोमा॑ सुवि॒ताय॒ शं योः शं न॒ इन्द्रा॑पू॒षणा॒ वाज॑सातौ ॥ (१)
हे इंद्र और अग्नि! तुम अपनी रक्षा बुद्धि के द्वारा हमारे सकल दुःखों को दूर करने वाले बनो. यजमानों के द्वारा हवि दिए गए इंद्र और वरुण हमारे दुःखों को दूर करें. इंद्र और सोम हमें सुख देने के लिए हमारा दुःख निवारण करें. इंद्र और पूषा देव भयंकर युद्ध में हमारे दुःखों, भयों एवं रोगों का शमन करें. (१)
O Indra and Agni! You become the remover of our gross sorrows through your protecting intellect. May Indra and Varuna, given by the hosts, remove our sorrows. May Indra and Soma relieve our sorrow to give us happiness. May Indra and Pusha Dev mitigate our sorrows, fears and diseases in a fierce battle. (1)