अथर्ववेद (कांड 19)
इन्द्रं॑ व॒यम॑नूरा॒धं ह॑वाम॒हेऽनु॑ राध्यास्म द्वि॒पदा॒ चतु॑ष्पदा । मा नः॒ सेना॒ अर॑रुषी॒रुप॑ गु॒र्विषू॑चीरिन्द्र द्रु॒हो वि ना॑शय ॥ (२)
सब अपनेअपने कार्यो की सिद्धि के लिए इंद्र से ही प्रार्थना करते हैं. हम क्रम के अनुसार पूजनीय इंद्र का आह्वान करते हैं. इंद्र की कृपा से हम दो पैरों वाले सेवकों तथा चार पैरों वाले पशुओं से संपन्न बनें. हमारे मन चाहे फल में बाधा डालने वाली शत्रुसेनाएं हमारे सामने न आएं. हे इंद्र! सब स्थानों पर फैली हुई शत्रु सेनाओं का नाश करो. (२)
Everyone prays to Indra for the fulfillment of their work. We invoke the revered Indra in order. By the grace of Indra, let us be endowed with two-legged servants and four-legged animals. Enemies who obstruct the fruits of our mind should not come in front of us. O Indra! Destroy the enemy armies spread all over the place. (2)