अथर्ववेद (कांड 19)
अ॑र॒सं कृ॒त्रिमं॑ ना॒दम॑रसाः स॒प्त विस्र॑सः । अपे॒तो ज॑ङ्गि॒डाम॑ति॒मिषु॒मस्ते॑व शातय ॥ (३)
अभिचार अर्थात् जादूटोना करने वाले के द्वारा उत्पन्न की गई हानि को यह जंगिड मणि सारहीन करे. सात छेदों-नाक, नेत्र, कान तथा मुख में उत्पन्न किए गए अभिचार कर्म को यह जंगिड मणि नष्ट करे. बाण फेंकने वाला शत्रुओं को जिस प्रकार नष्ट कर देता है, उसी प्रकार जंगिड मणि हम से दुर्बुद्धि और दरिद्रता को दूर करे. (३)
This rusted gem should immaterialize the harm caused by the witchcraft. This rusted gem should destroy the abhichar karma generated in the seven holes - nose, eyes, ears and mouth. Just as the arrow thrower destroys the enemies, in the same way, the rusted gem removes evil sense and poverty from us. (3)