अथर्ववेद (कांड 19)
यद॒द्या रा॑त्रि सुभगे वि॒भज॒न्त्ययो॒ वसु॑ । यदे॒तद॒स्मान्भोज॑य॒ यथेद॒न्यानु॒पाय॑सि ॥ (६)
हे सौभाग्यशालिनी रात्रि! आज जो चोर स्वर्ण आदि धातुओं का अपहरण करते हैं, उस धन को हमारे उपभोग का साधन बनाओ. इस से शत्रु द्वारा छीने गए हमारे घोड़े, हाथी भी हमें प्राप्त हो जाएं. (६)
O good lucky night! Today, the thieves who kidnap metals like gold, make that money a means of our consumption. From this, we should also get our horses, elephants snatched by the enemy. (6)