अथर्ववेद (कांड 2)
आ॒न्त्रेभ्य॑स्ते॒ गुदा॑भ्यो वनि॒ष्ठोरु॒दरा॒दधि॑ । यक्ष्मं॑ कु॒क्षिभ्या॑म्प्ला॒शेर्नाभ्या॒ वि वृ॑हामि ते ॥ (४)
हे यक्ष्मा रोग से पीड़ित पुरुष! मैं तेरी आंखों से, गुदा से, बड़ी आंत से, पेट से, दोनों कोखों से, अनेक छिद्रों वाले मलाशय से तथा नाभि से यक्ष्मा रोग को बाहर निकालता हूं. (४)
O man suffering from tuberculosis! I take tuberculosis out from your eyes, from the anus, from the large intestine, from the stomach, from both wombs, from the rectum with many holes and from the navel. (4)