स्तोत्ररूपी वाणियां विषूवत नाम के यज्ञ के स्वादिष्ट मधु का इस प्रकार पान करती हैं, जिस से वे अनेक शक्तियों वाले इंद्र से मिल कर उन्हें प्रसन्न करती रहें. हे यजमान! इस के बाद तू अपने राज्य पर सुशोभित हो जाएगा. (१)
The stotra-like vanis drink the delicious honey of the yajna named Vishuwat in such a way that they meet Indra with many powers and please him. O host! After this you will be adorned over your kingdom. (1)
पृश्नि नाम की गाएं इस सोमरस का संस्कार कर रही हैं. इंद्र की ये गाएं उन के बाणों और वज्र को प्रेरणा देती हैं. हे यजमान! इन रात्रियों के बाद तू अपने राज्य पर प्रतिष्ठित होगा. (२)
Songs named Prishni are performing the rites of this someras. These songs of Indra inspire his arrows and thunderbolts. O host! After these nights you will be established over your kingdom. (2)
वाणियां हवि के द्वारा इंद्र का पूजन करती हैं तथा यजमान के महान व्रत इंद्र से मिलते हैं. हे यजमान! इन रात्रियों के बाद तू अपने राज्य पर प्रतिष्ठित होगा. (३)
The vanis worship Indra through Havi and meet the great fast of the host Indra. O host! After these nights you will be established over your kingdom. (3)