हे ऋत्विजो! मैं ने प्राचीन स्तोत्र के द्वारा इंद्र की स्तुति की है. अब तुम भी यज्ञ की प्राचीन ऋचाओं से इन की स्तुति करो. स्तोताओं की बुद्धि मंत्रों से संपन्न हो गई है. (१)
O Ritvijo! I have praised Indra through the ancient hymn. Now you also praise them with the ancient verses of yajna. The wisdom of the stotas has been endowed with mantras. (1)
इस यजमान का धन बढ़ता है और इस के लिए बल प्राप्त होता है. इंद्र के लिए सोमरस सिद्ध किया जाता है. शीघ्रता करने वाले ब्राह्मण पूजा संबंधी मंत्रों से इंद्र की प्रशंसा करते हैं. (२)
The wealth of this host increases and it gets strength for it. Someras is proved for Indra. Quick Brahmins praise Indra with puja mantras. (2)