हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 20.21.4

कांड 20 → सूक्त 21 → मंत्र 4 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 21
ए॒भिर्द्युभि॑र्सु॒मना॑ ए॒भिरिन्दु॑भिर्निरुन्धा॒नो अम॑तिं॒ गोभि॑र॒श्विना॑ । इन्द्रे॑ण॒ दस्युं॑ द॒रय॑न्त॒ इन्दु॑भिर्यु॒तद्वे॑षसः समि॒षा र॑भेमहि ॥ (४)
हे इंद्र! हमारी अधिक हवि और सोमरस से प्रसन्न होते हुए तुम गाय और अश्च आदि धन दे कर हमारी दरिद्रता समाप्त करो. हे शोभन मन वाले इंद्र! हमारे द्वारा दिए हुए सोमरसों से प्रसन्न हो कर तुम शत्रुओं की हिंसा करते हुए हमें शत्रुविहीन बनाओ. हम इंद्र के द्वारा दिए हुए अन्न से संपन्न हों. (४)
O Indra! Please with our greater desire and someras, you should end our poverty by giving money like cow and ashcha etc. O Indra with a sense of mind! Please be pleased with the somersas given by us and make us enemyless by violence against the enemies. Let us be endowed with the food given by Indra. (4)