हवि देने वाले जो यजमान अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर के उन का वध करते हैं, उन यजमानों के लिए इंद्र का स्वर्ण रूप धन इस प्रकार बरसता है, जिस प्रकार पर्वत से जल निकलता है. (२)
For those hosts who conquer their enemies and kill them, indra's golden form of wealth rains in such a way that water comes out of the mountain. (2)
पापी मनुष्य इंद्र के आयुधों से बच नहीं सकते, क्योंकि इंद्र के आयुध सैकड़ों सेनाओं के समान विनाश करने वाले हैं. भोग प्रदान करने वाला पर्वत अपने पदार्थो से जिस प्रकार संपन्न बनता है, उसी प्रकार तैयार किए हुए सोमरस को पी कर इंद्र शक्ति से पूर्ण हो जाते हैं और यजमान को अन्न प्रदान करते हैं. (४)
Sinful men cannot escape from the weapons of Indra, because the weapons of Indra are as destructive as hundreds of armies. Just as the mountain that provides enjoyment becomes rich with its substances, in the same way, after drinking the prepared Somras, Indra becomes full of power and provides food to the host. (4)