वृत्र असुर का वध करने वाले इंद्र को शक्ति और प्रसन्नता के लिए बड़ा किया जाता है. हम उन्हें बड़े और छोटे सभी प्रकार के युद्धों में बुलाते हैं. वे युद्ध के अवसर पर हमारे साथ मिल जाएं. (१)
Indra, who kills the Vritra Asura, is raised for strength and happiness. We call them in all kinds of wars, big and small. May they join us on the occasion of war. (1)
हे इंद्र! युद्ध के अवसर पर तुम डराने वाले पुरुष से धन छीनने का प्रयत्न कर रहे होओगे उस समय तुम हरे रंग वाले अथवा हरि नाम के अपने घोड़ों के द्वारा किस का वध करोगे तथा किसे धन दे कर प्रतिष्ठित करोगे? उस समय तुम अपना धन हमें प्रदान करना. (३)
O Indra! On the occasion of war, you will be trying to take away money from a man who scares you, at that time whom will you kill with your horses named Green or Hari and whom will you honor by giving money? At that time you provide your wealth to us. (3)
हे वीर इंद्र! हमारे यज्ञ में सोमरस तैयार हो जाने पर तुम प्रसन्न बनो तथा बल धारण करो. हम तुम्हें असीमित शक्ति वाला जानते हैं और तुम्हारी कामना करते हैं. तुम हमारी रक्षा करो. (५)
O Brave Indra! When the Somras is ready in our yajna, you become happy and hold strength. We know you with unlimited power and wish you. You protect us. (5)