वे इंद्र त्रिकद्रुक नाम के सोम पात्रों में सोमरस पीते हैं और जौ आदि मिश्रण से तृप्ति प्राप्त करते हैं. इंद्र विष्णु द्वारा तैयार किए गए सोमरस पर अधिकार करते हैं, क्योंकि वह सोमरस उन्हें बल प्रदान करता है और उन में सुसंगत होता है. (१)
They drink someras in som characters named Indra Trikdruk and get satisfaction from the mixture of barley etc. Indra takes over the Someras prepared by Vishnu, because that Someras gives him strength and is consistent in them. (1)
हे ऋत्विजो! इंद्र के बल की पूजा करो तथा इंद्र की आराधना करो. इंद्र युद्धों में शत्रुओं को मारते हैं. अन्य पुरुषों की प्रत्यंचाएं उन के धनुषों पर न चढ़ पाएं. प्रेरणा करने वाले ये इंद्र हमारी स्तुति को जान गए हैं. (२)
O Swami! Worship the force of Indra and worship Indra. Indra kills enemies in wars. The suffixes of other men could not climb on their bows. These inspirational Indras have come to know our praise. (2)
हे इंद्र! तुम ने मेघ का वध कर के सरिताओं को दक्षिण दिशा की ओर बहने वाला बनाया. तुम सब वरणीय पदार्थो को पुष्ट करते तथा शत्रुओं का नाश करते हो. हम तुम्हें हृदय से लगाते हैं. अन्य पुरुषों की प्रत्यंचाएं उन के धनुषों पर न चढ़ सकें. (३)
O Indra! You killed the cloud and made the streams flow towards the south direction. You reinforce all the evil things and destroy the enemies. We hold you to the heart. The other men's suffixes could not climb on their bows. (3)
हे स्वामी इंद्र! हमारे सभी शत्रुओं की बुद्धियां नष्ट हों. जो शत्रु हमारी हिंसा की कामना करते हैं, तुम उन पर मृत्यु का साधन अपना वज्र चलाओ तथा हमें धन प्रदान करो. अन्य पुरुषों की प्रत्यंचाएं उन के धनुषों पर न चढ़ पाएं. (४)
O Swami Indra! May the intellects of all our enemies be destroyed. The enemies who desire our violence, you should run your thunderbolt on them as a means of death and give us wealth. Other men's wings could not climb their bows. (4)