अथर्ववेद (कांड 20)
वि षु विश्वा॒ अरा॑तयो॒ऽर्यो न॑शन्त नो॒ धियः॑ । अस्ता॑सि॒ शत्र॑वे व॒धं यो न॑ इन्द्र॒ जिघां॑सति॒ या ते॑ रा॒तिर्द॒दिर्वसु॑ । नभ॑न्तामन्य॒केषां॑ ज्या॒का अधि॒ धन्व॑सु ॥ (४)
हे स्वामी इंद्र! हमारे सभी शत्रुओं की बुद्धियां नष्ट हों. जो शत्रु हमारी हिंसा की कामना करते हैं, तुम उन पर मृत्यु का साधन अपना वज्र चलाओ तथा हमें धन प्रदान करो. अन्य पुरुषों की प्रत्यंचाएं उन के धनुषों पर न चढ़ पाएं. (४)
O Swami Indra! May the intellects of all our enemies be destroyed. The enemies who desire our violence, you should run your thunderbolt on them as a means of death and give us wealth. Other men's wings could not climb their bows. (4)