अथर्ववेद (कांड 3)
उद्ध॑र्षन्तां मघव॒न्वाजि॑ना॒न्युद्वी॒राणां॒ जय॑तामेतु॒ घोषः॑ । पृथ॒ग्घोषा॑ उलु॒लयः॑ केतु॒मन्त॒ उदी॑रताम् । दे॒वा इन्द्र॑ज्येष्ठा म॒रुतो॑ यन्तु॒ सेन॑या ॥ (६)
हे इंद्र! तुम्हारी कृपा से हमारी हाथियों, घोड़ों और रथों वाली सेना युद्ध में हर्षित रहे. विजय प्राप्त करने वाले हमारे वीरों का जयघोष शत्रुओं के कानों को बहरा बनाता हुआ उठे. सब से पृथक् एवं सभी के द्वारा जाने गए जयघोष फैलें. इंद्र जिन में सब से बड़े हैं, ऐसे मरुत् युद्ध में हमारी सहायता करने के लिए अपनी सेना ले कर आएं. (६)
O Indra! By your grace, may our army of elephants, horses and chariots rejoice in the war. The shouts of our victories raised the ears of the enemies deaf. Spread the slogans that are separated from everyone and known by all. Indra, the eldest of whom is, should bring his army to help us in such a desert war. (6)