सब कुछ जानने वाले और देवदूत अग्नि हमारे शत्रुओं को जला डालें और सामने की ओर से आते हुए हिंसक शत्रुओं के मन को किंकर्तव्यविमूऴ कर दें. जातवेद अग्नि उन्हें इस योग्य न रखें कि वे हाथ से शस्त्र उठा सकें. (१)
May the agni of the angels, who know everything, burn our enemies and make the minds of violent enemies coming from the front. Jatveda Agni should not keep them worthy that they can take up arms by hand. (1)
हे शन्रुओ! तुम्हारे हृदयों में जो हम पर आक्रमण करने संबंधी विचार हैं, उन्हें समाप्त करते हुए अग्नि देव तुम्हारे हृदयों को मोहित करें. वे तुम्हें तुम्हारे निवास से पूरी तरह निकाल दें एवं तुम्हारे स्थानों को नष्ट कर दें. (२)
O shanruo! May the Agni God fascinate your hearts by ending the thoughts that are in your hearts about attacking us. They will completely drive you out of your dwelling and destroy your places. (2)
हे इंद्र! तुम हमारे शत्रुओं के हृदयों को भ्रमित करते हुए एवं अपने मन में उन्हें नष्ट करने का संकल्प लिए हुए शत्रुसैन्य के सामने जाओ. तुम अग्नि और वायु के सहयोग से भस्म करने हेतु विकराल बनी हुई अपनी गति से शत्रु सेना को युद्ध से मुंह मोड़ कर भागने पर विवश कर के नष्ट कर दो. (३)
O Indra! You go before the enemy, confusing the hearts of our enemies and resolving to destroy them in your mind. You destroy the enemy army by forcing it to flee from the war with your speed, which is fierce to consume with the help of agni and air. (3)
हे विरुद्ध संकल्पो! तुम शत्रुओं के हृदयों में जाओ. हे शत्रुओं के हृदयो! तुम भ्रमित हो जाओ. युद्ध करने के लिए उद्यत हमारे शत्रुओं के हृदयों में जो कार्य करने की इच्छा है, उसे पूर्ण रूप से नष्ट कर दो. (४)
O rebellious resolutions! You go into the hearts of enemies. O hearts of enemies! You get confused. Completely destroy the work that is in the hearts of our enemies who are eager to fight. (4)
हे सुखों और प्राणों को नष्ट करने वाली अप्या नाम की पापदेवी! तुम हमारे शत्रुओं के हृदयों को भ्रमित करती हुई उन के शरीरों में व्याप्त हो जाओ. तुम हम से मुंह मोड़ कर हमारे शत्रुओं की ओर जाओ और रोग, भय आदि से उत्पन्न शोकों से उन के हुदयों को संतप्त करो. तुम अज्ञान रूप पिशाची के सहयोग से हमारा अहित चाहने वाले शत्रुओं को मार डालो. (५)
O sin goddess named Apya, who destroys pleasures and souls! You confuse the hearts of our enemies and pervade their bodies. Turn your back on us and go to our enemies and afflict their hearts with sorrows caused by disease, fear, etc. You kill the enemies who want to harm us with the help of the ignorant form Pishachi. (5)
अ॒सौ या सेना॑ मरुतः॒ परे॑षाम॒स्मानैत्य॒भ्योज॑सा॒ स्पर्ध॑माना । तां वि॑ध्यत॒ तम॒साप॑व्रतेन॒ यथै॑षाम॒न्यो अ॒न्यं न जा॒नात् ॥ (६)
हे मरुतो! शत्रुओं की यह सेना अपने बल की अधिकता के कारण हमारे साथ संघर्ष करती हुई हमारी ओर आ रही है. इसे अपने द्वारा प्रेरित माया से कर्तव्यज्ञान शून्य बना करके नष्ट कर दो. इन शत्रुओं को ऐसा बना दो कि इन में से कोई भी एक दूसरे को न पहचान सके. (६)
O Maruto! This army of enemies is coming towards us, struggling with us due to the excess of its force. Destroy it by making it void of duty by Maya inspired by you. Make these enemies such that none of them can recognize each other. (6)