हे राजन्! आप का राज्य आप को पुनः प्राप्त हो गया. इस कारण आप तेज के साथ पुनः प्रसिद्ध हों तथा प्रजापालक और शत्रु विनाशक बनें. सभी दिशाओं के देव और उन में निवास करने वाले प्रजाजन आप को अपना स्वामी स्वीकार करें. आप के राज्य के सभी निवासी आप की सेवा करें और आप का अभिवादन करें. (१)
O king! The kingdom of you reclaimed you. For this reason, you should become famous again with glory and become a democrat and enemy destroyer. God of all directions and the people living in him should accept you as their master. All residents of your state serve you and greet you. (1)
हे राजन्! पजन प्रजाएं राज्य शासन के लिए आप का वरण करें. पूर्व आदि चार और मध्यवर्ती पांचवीं दिशा आप के लिए तेजस्विनी बन कर आप का वरण करे. आप अपने देश के उच्च सिंहासन पर विराजमान हों. उस के पश्चात आप शत्रुओं से अपराजित रहते हुए हम सेवकों को यथायोग्य धन प्रदान करें. (२)
O King! People should call upon you for state government. The four directions of the east and the fifth direction of the middle should become tejaswini for you. May you sit on the high throne of your country. After that, you should provide proper money to our servants while remaining undefeated by the enemies. (2)
हे राजन्! आप के सजातीय अन्य राजा आप के बुलाने पर आएं. आप का दूत अग्नि के समान निर्बाध हो कर सर्वत्र विचरण करे. आप की पत्नियां तथा पुत्र आप की पुनः राज्य प्राप्ति से प्रसन्न हों. आप पर्याप्त शक्तिशाली बन कर अनेक प्रकार के उपायन अर्थात् भेंट में आई हुई वस्तुएं अपने सामने आई देखें. (३)
O king! Your other kings of homogeneous come on your call. Your messenger should roam freely like agni. May your wives and sons be happy with your recovery. You should be powerful enough to see many types of measures i.e. the things that have come in front of you. (3)
हे राजन्! अश्विनीकुमार, दोनों मित्र-वरुण, विश्वे देव एवं मरुत् आप को राज्य में प्रवेश करने के लिए बुलाएं. आप अपना मन, धन दान करने में लगाएं. इस के पश्चात आप शत्रुओं से अपराजित रहते हुए हम सेवकों को यथायोग्य धन प्रदान करें. (४)
O king! Call Ashwinikumar, both friends Varuna, Vishwe Dev and Marut aap to enter the kingdom. Put your mind in donating money. After this, you should provide proper money to the servants while remaining undefeated from the enemies. (4)
आ प्र द्र॑व पर॒मस्याः॑ परा॒वतः॑ शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् । तद॒यं राजा॒ वरु॑ण॒स्तथा॑ह॒ स त्वा॒यम॑ह्व॒त्स उ॑पे॒दमेहि॑ ॥ (५)
हे दूरदेश में स्थित राजन्! दूर देश से अपने राज्य में शीघ्र आइए. अपने राज्य में प्रवेश के समय धरती और आकाश दोनों आप के लिए मंगलकारी बनें. वरुण आप को बुला रहे हैं. आप अपने राष्ट्र में आओ. (५)
O king in a distant country! Come to your state soon from a distant country. At the time of entering your kingdom, both the earth and the sky should be auspicious for you. Varun is calling you. You come to your nation. (5)
इन्द्रे॑न्द्र मनु॒ष्याः परे॑हि॒ सं ह्यज्ञा॑स्था॒ वरु॑णैः संविदा॒नः । स त्वा॒यम॑ह्व॒त्स्वे स॒धस्थे॒ स दे॒वान्य॑क्ष॒त्स उ॑ कल्पया॒द्विशः॑ ॥ (६)
हे परम ऐश्वर्य संपन्न इंद्र! हम मनुष्यों के समीप आओ. हे राजन्! वरुण के साथ एकमत हो कर इंद्र आप को बुला रहे हैं, इसलिए आप अपने राज्य में प्रवेश करें एवं वहां रह कर इंद्र आदि देवों के निमित्त यज्ञ करें तथा प्रजाओं को अपनेअपने काम में लगाएं. (६)
O Supreme O Swami Indra! We come close to humans. O king! Indra is calling you unanimously with Varuna, so you enter your kingdom and stay there and perform yagna for Indra etc. gods and put the subjects in your own work. (6)
धनवती एवं मार्ग में हितकारिणी देवियां आप का कल्याण करें. हे राजन्! अनेक रूपों वाली जल देवियां एकत्र हो कर आप के लिए श्रेयस्कर बनें एवं एकमत हो कर आप को आप के राष्ट्र में बुलाएं. वहां आप सशक्त और प्रसन्न रह कर सौ वर्ष का जीवन भोगें. (७)
Wealthy and beneficial goddesses on the way should benefit you. O king! Water goddesses of many forms come together and be better for you and unanimously call you to your nation. There you should be strong and happy and live a hundred years of life. (7)