हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 4.23.7

कांड 4 → सूक्त 23 → मंत्र 7 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 4)

अथर्ववेद: | सूक्त: 23
यस्ये॒दं प्र॒दिशि॒ यद्वि॒रोच॑ते॒ यज्जा॒तं ज॑नित॒व्यं॑ च॒ केव॑लम् । स्तौम्य॒ग्निं ना॑थि॒तो जो॑हवीमि॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (७)
जिस अग्नि के शासन में सारा जगत्‌ वर्तमान है, अंतरिक्ष में ग्रह, नक्षत्र आदि प्रकाशित हैं, उत्पन्न हुए और उत्पन्न होने वाले सभी प्राणी जिन के शासन में हैं, मैं उन अग्नि की स्तुति करता हूं तथा फल की कामना से बार-बार हवन करता हूं. ऐसे अग्नि देव मुझे पाप से छुड़ाएं. (७)
I praise the agni under whose rule the whole world is present, planets, constellations, etc. are illuminated in space, all the beings born and born under whose rule, I praise that agni and perform havana again and again with the desire for fruit. May such a god of agni rescue me from sin. (7)