अथर्ववेद (कांड 4)
यः कृ॑त्या॒कृन्मू॑ल॒कृद्या॑तु॒धानो॒ नि तस्मि॑न्धत्तं॒ वज्र॑मु॒ग्रौ । याव॒स्येशा॑थे द्वि॒पदो॒ यौ चतु॑ष्पद॒स्तौ नो॑ मुञ्चत॒मंह॑सः ॥ (६)
हे भव और शर्व! जो शत्रु कृत्या राक्षसी के द्वारा दूसरों का विनाश करता है एवं जो राक्षस वंशवृद्धि के मूल आधार संतान का विनाश करता है, इन दोनों प्रकार के शत्रुओं पर अपना वज्र छोड़ो. जो भव और शर्व इस विश्व के दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं के स्वामी हैं, वे हमें पाप से बचाएं. (६)
O Bhava and Sharva! The enemy who destroys others through the demon and the demon who destroys the child, the basic basis of genealogy, leave your thunderbolt on these two types of enemies. May bhava and sharva, the masters of the two-legged men and four-legged animals of this world, save us from sin. (6)