अथर्ववेद (कांड 4)
ए॒ष य॒ज्ञानां॒ वित॑तो॒ वहि॑ष्ठो विष्टा॒रिणं॑ प॒क्त्वा दिव॒मा वि॑वेश । आ॒ण्डीकं॒ कुमु॑दं॒ सं त॑नोति॒ बिसं॑ शा॒लूकं॒ शफ॑को मुला॒ली । ए॒तास्त्वा॒ धारा॒ उप॑ यन्तु॒ सर्वाः॑ स्व॒र्गे लो॒के मधु॑म॒त्पिन्व॑माना॒ उप॑ त्वा तिष्ठन्तु पुष्क॒रिणीः॒ सम॑न्ताः ॥ (५)
वह ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ विस्तृत होने के कारण यज्ञों में सब से अधिक वहन करने वाला है. यजमान इस विस्तीर्ण अवयवों वाले ओदन को पका कर स्वर्ग प्राप्त करता है, अंडे की आकृति वाले कंद से उत्पन्न कुमुद फूल को हृदय पर रखता है तथा कमल तंतुओं को, उत्पल (कमल) के कंद को एवं जल में उत्पन्न तथा खुर की आकृति वाली मृणाली अर्थात् कमलिनी को सीने पर रखता है. हे यजमान! स्वर्ग में तेरे समीप चारों ओर कमल के सरोवर स्थित रहें. ये सभी धाराएं ब्रह्मौदन सत्र यज्ञ के फल के रूप में प्राप्त स्वर्ग में मधुरता पूर्ण सिंचन करती हुई तेरे समीप पहुंचें तथा समीप में वर्तमान सरोवर भी तेरे समीप उपस्थित हों. (५)
That Brahmaudan session is going to carry the most in the yagyas due to the elaborate yagya. The host gets heaven by cooking this wide-bodan with wide components, places the kumud flower produced from the egg-shaped tuber on the heart and places the lotus fibers, the bulb of utpal (lotus) and the mrinali i.e. kamalini produced in water and the hooof-shaped mrinali i.e. Kamalini on the chest. O host! Keep lotus lakes all around you in heaven. May all these streams reach you, refining sweetly in heaven obtained as the fruit of the Brahmaudan session yajna, and the present lake should also be present near you. (5)