अथर्ववेद (कांड 4)
यत्र॑ वः प्रे॒ङ्खा हरि॑ता॒ अर्जु॑ना उ॒त यत्रा॑घा॒टाः क॑र्क॒र्यः॑ सं॒वद॑न्ति । तत्परे॑ताप्सरसः॒ प्रति॑बुद्धा अभूतन ॥ (५)
हे अप्सराओ।! तुम्हारे खेलने के लिए जहां झूले पड़े हैं, उन झूलों का रंग हरा और सफेद है. जहां कर्करी नाम के बाजे बजाए जाते हैं, वहां से भाग कर अपने निवास स्थान को चली जाओ तथा वहीं रहो. (५)
O nymphs. Where the swings are lying for you to play, the color of those swings is green and white. Run away from where the instruments named Karkari are played and go to your place of residence and stay there. (5)