हे अथर्वा ऋषि के पुत्र दध्यङ्ऋषि! स्तुति के योग्य एवं विशाल साम मंत्रों का रातदिन अर्थात् हर समय गुणगान करो तथा उन के द्वारा हमें धन युक्त बनाओ. हे स्तुति करने वाले दध्यङ् ऋषि! तुम अपने नाम मंत्रों द्वारा दानादि गुणों से संपन्न सविता देव की स्तुति करो. (१)
O Son of Atharva Rishi, Dadhyan rishi! Praise the worthy and huge mantras of praise, that is, all the time, and make us rich through them. O sage of praise! Praise Savita Dev, endowed with danadi qualities, through your name mantras. (1)
हे स्तुति करने वाले! उन्हीं सविता देव की स्तुति करो जो ब्रह्म के प्रथम पुत्र हैं एवं जो प्रवाहशील सागर से उदित होते दिखाई देते हैं. वे नित्य तरुण, रात्रि के अंधकार का विनाश करने वाले एवं शोभन वचन उच्चारण करने वाले हैं. (२)
O one who praises! Praise the same Savita Dev who is the first son of Brahman and who appears to rise from the flowing ocean. He is the constant youth, the destroyer of the darkness of the night and the one who utters the words of grace. (2)
वे ही सविता देव हमें अमर बनाने के साधन यज्ञों अधिक मात्रा में देवों को प्राप्त कराएं एवं हमें मृत्यु विरोधी बल प्रदान करें. वे सविता देव हमें शोभन स्तुति के साधन दोनों प्रकार के रथंतर साम गान हेतु प्रेरित करें. (३)
It is savita dev to make us immortal, get more quantity of gods in yagyas and give us anti-death force. May Savita Dev inspire us to sing both types of Rathantar Sama as a means of Shobhan praise. (3)