हे अश्विनीकुमारो! भलीभांति सिखाया हुआ घोड़ा जिस प्रकार सवार की इच्छा के अनुसार चलता है और उस के अधीन रहता है. हे कामिनी! उसी प्रकार तेरा मन मुझ कामुक को लक्ष्य कर के आए और मेरे अधीन रहे. (१)
O Ashwinikumaro! The way a well-taught horse moves according to the will of the rider and lives under him. O Kamini! In the same way, your mind should aim at me and be under me. (1)
हे कामिनी! मैं तेरे मन को इस प्रयोग के द्वारा उसी प्रकार अपने अनुकूल बनाता हूं, जिस प्रकार श्रेष्ठ अश्व लगाम को चबाता है. हे कामिनी! वायु के द्वारा छिन्नभिन्न तिनका जिस प्रकार घूमता है, उसी प्रकार तेरा मन मेरे अधीन हो कर भ्रमण करे. (२)
O Kamini! I adapt your mind to me through this experiment, just as the superior horse chews the reins. O Kamini! Just as the different straws are scattered by the wind, so let your mind travel under me. (2)
हे नारी! मैं सौभाग्यकारी देव के शीघ्रता करते हुए हाथों के द्वारा त्रिककुद पर्वत पर उत्पन्न नीलांजन, मधूक वृक्ष की लकड़ी, कूठ नामक वनस्पति और खस को पीस कर बनाए गए उबटन से तेरे शरीर पर लेप करता हूं. (३)
O woman! I quickly apply nilanjan, honeywood, wood of the madhuk tree, vegetation called kuth and ubtan made by grinding khus on mount Trikkud with the hands of the fortunate God. (3)