अथर्ववेद (कांड 6)
मरी॑चीर्धू॒मान्प्र वि॒शानु॑ पाप्मन्नुदा॒रान्ग॑च्छो॒त वा॑ नीहा॒रान् । न॒दीनां॒ फेनाँ॒ अनु॒ तान्वि न॑श्य भ्रूण॒घ्नि पू॑षन्दुरि॒तानि॑ मृक्ष्व ॥ (२)
हे बड़े भाई से पहले विवाह करने से उत्पन्न पाप देवता! तू परिवित्ती अर्थात् बड़े भाई से पहले विवाह करने वाले को त्याग कर अग्नि, सूर्य आदि में, चमस में अथवा अग्नि से उत्पन्न धुएं में अथवा उस से बने बादलों में प्रवेश कर जा अथवा तू कोहरे में मिल जा. हे पाप देवता! तू नदियों के जल में प्रवेश कर के विविध प्रकार से गति कर. (२)
O sin god born out of marrying before the elder brother! You leave parivitti, that is, the one who married before the elder brother, enter the agni, the sun, etc., the chamas or the smoke generated by the agni or into the clouds created by it or you join the fog. O sin god! You enter the waters of the rivers and move in various ways. (2)