हे जौ अन्न! तू उगता हुआ ऊंचा हो तथा अनेक प्रकार का बन. तू अपने तेज से कुसूल, कोष्ठ आदि सभी पात्रों को भर दे. आकाश से गिरने वाला वज्र तेरी हिंसा न करे. (१)
O barley food! You are rising high and become many kinds. Fill all the vessels like leprosy, cell etc. with your glory. The thunderbolt falling from the sky should not do your violence. (1)
सामने हो कर हमारी बात सुनते हुए जौ नामक देव की मैं इस भूमि में प्रार्थना करता हूं. तू धरती पर आकाश के समान ऊंचा हो तथा सागर के समान क्षय रहित हो कर बढ़. (२)
While listening to us in front of us, I pray to a god named Barley in this land. You should be as high as the sky on the earth and grow without decay like the ocean. (2)
हे जौ! तुझ से संबंधित कर्म करने वाले विनाश रहित हों. तेरे ढेर नाश रहित हों. तुझे घर में रखने को ले जाने वाले लोग विनाश रहित हों. तुझे खाने वाले लोग भी विनाश रहित हों. (३)
O barley! Those who do things related to you should be without destruction. May your heaps be without destruction. Let the people who take you to the house be without destruction. May those who eat you also be without destruction. (3)