इन्द्रा॑य॒ सोम॑मृत्विजः सु॒नोता च॑ धावत । स्तो॒तुर्यो वचः॑ शृ॒णव॒द्धवं॑ च मे ॥ (१)
हे अध्वर्यु आदि ऋत्विजो! इंद्र के लिए सोम को निचोड़ो और निचोड़े गए सोम का दशापवित्र के द्वारा सभी प्रकार शोधन करो. वे इंद्र मुझ स्तोता के स्तुति लक्षण आह्वान को सुनें तथा आदरपूर्वक जानें. (१)
O Adhwaryu Adi Ritvijo! Squeeze the soma for Indra and refine the squeezed soma in all ways through the dashapavitra. They should listen to indra mujh stota's praise ishta call and know respectfully. (1)
आ यं वि॒शन्तीन्द॑वो॒ वयो॒ न वृ॒क्षमन्ध॑सः । विर॑प्शि॒न्वि मृधो॑ जहि रक्ष॒स्विनीः॑ ॥ (२)
जिस प्रकार पक्षी अपने निवास वाले वृक्ष पर स्वेच्छा से शीघ्र पहुंच जाते हैं, उसी प्रकार सोम इंद्र के शरीर में शक्ति उत्पादक के रूप में स्वयं पहुंच जाते हैं. हे महान इंद्र! सोम पान से उत्तेजित हो कर हमें बाधा पहुंचाने वाले सैनिकों से युक्त एवं युद्ध करती हुई शत्रु सेनाओं का विनाश करो. (२)
Just as birds voluntarily reach the tree they live in quickly, so Soma himself reaches Indra's body as a power producer. O great Indra! Get agitated by Som Pan and destroy the enemy armies with soldiers who obstruct us and fight. (2)
हे अध्वर्युगण! सोमपान के लिए उत्सुक एवं हाथ में वज्र धारण करने वाले इंद्र के लिए सोमरस निचोड़ो. वे इंद्र नित्य तरुण, विजयी, सारे संसार के समीप तथा बहुत से यजमानों द्वारा प्रशंसित हैं. (३)
O Adhwaryugan! Squeeze someras for Indra, who is eager for sompan and holds a thunderbolt in his hand. He is always young, victorious, close to the whole world and admired by many hosts. (3)