हे द्यावा पृथ्वी! तुम्हारी कृपा से हम निर्भय हैं. चंद्रमा एवं सूर्य हमें निर्भय करें. द्यावा और पृथ्वी के मध्य में वर्तमान अंतरिक्ष हमारे लिए अभय करे. हमारे द्वारा सप्त ऋषियों को दिया जाता हुआ हवि हमें अभय देने वाला हो. (१)
O earth! By your grace, we are fearless. May the moon and the sun make us fearless. May the present space between Dyawa and Earth be abhaya for us. The havi given by us to the Saptrishis should give us protection. (1)
सूर्य देव हमारे निवास के गांव में और उस की चारों दिशाओं में अन्न उत्पन्न करें एवं कुशल प्रदान करें. हमारे मित्र इंद्र हमें अभय प्रदान करें तथा राजा का क्रोध हमें त्याग कर हम से दूर चला जाए. (२)
May the Sun God produce food and provide skill in the village of our residence and in its four directions. May our friend Indra give us protection and the king's anger should leave us and go away from us. (2)