हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 6.47.1

कांड 6 → सूक्त 47 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
अ॒ग्निः प्रा॑तःसव॒ने पा॑त्व॒स्मान्वै॑श्वान॒रो वि॑श्व॒कृद्वि॒श्वशं॑भूः । स नः॑ पाव॒को द्रवि॑णे दधा॒त्वायु॑ष्मन्तः स॒हभ॑क्षाः स्याम ॥ (१)
सभी प्राणियों का हित करने वाले, जगत्‌ के कर्ता एवं सब को सुख देने वाले अग्नि प्रातःसवन नामक सोम यज्ञ में हमारी रक्षा करें. सब को पवित्र करने वाले अग्नि देव हमें यज्ञ के फलस्वरूप धन में स्थापित करें. अग्नि देव की कृपा से हम अपने पुत्र, पौत्र आदि के साथ भोजन करने वाले बनें. (१)
Those who benefit all beings, the doers of the world and give happiness to all, protect us in the Soma Yagya called Agni Prabhasawan. May the agni god, who purifies everyone, establish us in wealth as a result of yajna. By the grace of Agni Dev, we should become food with our sons, grandsons etc. (1)