हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 57
इ॒दमिद्वा उ॑ भेष॒जमि॒दं रु॒द्रस्य॑ भेष॒जम् । येनेषु॒मेक॑तेजनां श॒तश॑ल्यामप॒ब्रव॑त् ॥ (१)
यही रोग की ओषधि है और यही अंतकाल में सब को रुलाने वाले रुद्र की ओषधि है. इस एक गांठ वाली ओषधि का प्रयोग सौ कांटों वाले बांस के रूप में लक्ष्य को समीप जान कर किया था. (१)
This is the medicine of the disease and this is the medicine of Rudra, who makes everyone cry in the end. This one-knot medicine was used in the form of a bamboo with hundred thorns. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 57
जा॑ला॒षेणा॒भि षि॑ञ्चत जाला॒षेणोप॑ सिञ्चत । जा॑ला॒षमु॒ग्रं भे॑ष॒जं तेन॑ नो मृड जी॒वसे॑ ॥ (२)
हे परिचय करने वालो! गोमूत्र के फेन से मिले जल से घाव को धोओ. उसी जल से घाव के आसपास वाले भाग को धोओ. गोमूत्र का झाग अत्यधिक प्रभावशाली ओषधि है. इस के द्वारा हमें जीवित रहने के लिए सुखी बनाओ. (२)
O introducers! Wash the wound with water from the cow urine foam. Wash the area around the wound with the same water. The foam of cow urine is a highly effective medicine. Make us happy to survive through this. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 57
शं च॑ नो॒ मय॑श्च नो॒ मा च॑ नः॒ किं च॒नाम॑मत् । क्ष॒मा रपो॒ विश्वं॑ नो अस्तु भेष॒जं सर्वं॑ नो अस्तु भेष॒जम् ॥ (३)
हे देव! हमारे रोग का शमन हो, हमें सुख प्राप्त हो तथा हमारी प्रजा, पशु आदि रोगग्रस्त न हों. हमारे रोग का कारण जो पाप हैं. उस का विनाश हो. समस्त यज्ञात्मक कर्म और स्थावर जंगम रूप ओषधि हमारे रोग और पाप का विनाश करने वाली हो. (३)
O God! Our disease should be cured, we should get happiness and our subjects, animals etc. should not be diseased. The cause of our disease are sins. Let it be destroyed. May all sacrificial deeds and permanent movable forms of medicine destroy our diseases and sins. (3)