अथर्ववेद (कांड 6)
सं जा॑नीध्वं॒ सं पृ॑च्यध्वं॒ सं वो॒ मनां॑सि जानताम् । दे॒वा भा॒गं यथा॒ पूर्वे॑ संजाना॒ना उ॒पास॑ते ॥ (१)
हे सौमनस्य के इच्छुक जनो! तुम समान ज्ञान वाले बनो और समान कार्य में संलग्न हो जाओ. ज्ञान की उत्पत्ति के निमित्त तुम्हारे अंतःकरण समान हों. इंद्र आदि देव जिस प्रकार एक ही कार्य को जानते हुए यजमानो द्वारा दिए गए हवि को ग्रहण करते हैं, उसी प्रकार तुम भी विरोध त्याग कर इच्छित फल पाओ. (१)
O people who want harmony! You become of the same knowledge and engage in the same work. Your conscience should be the same for the creation of knowledge. Just as Indra Adi Dev, knowing the same task, accepts the havi given by the hosts, in the same way, you should also give up opposition and get the desired results. (1)