अथर्ववेद (कांड 6)
मू॒ढा अ॒मित्रा॑श्चरताशी॒र्षाण॑ इ॒वाह॑यः । तेषां॑ वो अ॒ग्निमू॑ढाना॒मिन्द्रो॑ हन्तु॒ वरं॑वरम् ॥ (२)
हे शत्रुओ! कटे हुए शीश वाले सांप जिस प्रकार हिलतेडुलते हैं, कुछ कर नहीं पाते, उसी प्रकार तुम जय के उपाय से शून्य हो कर युद्धभूमि में घूमो. हमारी आहुतियों के कारण मोह को प्राप्त उन शत्रुओं का वध श्रेष्ठ नायक इंद्र करें. (२)
O enemies! Just as snakes with severed heads move, they are unable to do anything, in the same way, you roam in the battlefield by being zero with the measure of victory. May indra, the superior hero, kill those enemies who have been infatuated due to our sacrifices. (2)