अथर्ववेद (कांड 7)
परि॑ स्तृणीहि॒ परि॑ धेहि॒ वेदिं॒ मा जा॒मिं मो॑षीरमु॒या शया॑नाम् । हो॑तृ॒षद॑नं॒ हरि॑तं हिर॒ण्ययं॑ नि॒ष्का ए॒ते यज॑मानस्य लो॒के ॥ (१)
हे दर्भ घास के फूल! तुम यज्ञ वेदी के चारों ओर विस्तीर्ण हो कर उसे ढक लो. तुम इस वेदी पर सोते हुए यजमान के सहयोगियों का एवं संतान का विनाश मत करो. हे होताओं के बैठने के स्थान हरित वर्ण वाले एवं स्वर्ग के समान रमणीय दर्भ! तुम यज्ञ वेदी पर फैल जाओ. ये फैले हुए दर्भ यजमान के लोकों में सोने के अलंकार हों. (१)
O flowers of grass! You spread around the yajna altar and cover it. Do not destroy the host's companions and children sleeping on this altar. O places of sitting of hotas green and as delightful as heaven! You spread on the yajna altar. These are gold ornaments in the worlds of the spread market. (1)