हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 7.113.1

कांड 7 → सूक्त 113 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 113
यो न॑स्ता॒यद्दिप्स॑ति॒ यो न॑ आ॒विः स्वो वि॒द्वानर॑णो वा नो अग्ने । प्र॒तीच्ये॒त्वर॑णी द॒त्वती॒ तान्मैषा॑मग्ने॒ वास्तु॑ भू॒न्मो अप॑त्यम् ॥ (१)
हे अग्नि! जो शत्रु हमें प्रच्छन्न रूप से मारना चाहता है, जो शत्रु हमें प्रकाश रूप में मारना चाहता है तथा दूसरे को बाधा पहुंचाने के उपाय जानता हुआ आत्मीय बंधु हमें मारना चाहता है - इन तीनों को दांतों वाली तथा कष्टकारिणी राक्षसी प्राप्त हो. अर्थात्‌ वह अपने दांतों से खाने के लिए उन के समीप आए. हे अग्नि! उक्त तीनों का घर एवं संतान नष्ट हो जाए. (१)
O agni! The enemy who wants to kill us disguised, the enemy who wants to kill us in the form of light and the close brother who knows how to obstruct the other wants to kill us - these three have teeth and painful demons. That is, he came close to them to eat with his teeth. O agni! The house and children of the above three should be destroyed. (1)