अथर्ववेद (कांड 7)
अक्षाः॒ फल॑वतीं॒ द्युवं॑ द॒त्त गां क्षी॒रिणी॑मिव । सं मा॑ कृ॒तस्य॒ धार॑या॒ धनुः॒ स्नाव्ने॑व नह्यत ॥ (९)
विजय के लिए पासों से प्रार्थना की जा रही है—हे पासो! तुम इस जुए के खेल को मेरे लिए इस प्रकार फल देने वाला बनाओ, जिस प्रकार दूध देने वाली गाय होती है. धनुष जिस प्रकार तांत से बनी डोरी के द्वारा बाण को दूर फेंकता है, उसी प्रकार पासे चार संख्या वाले दावों के लिए मुझे विजय से जोड़ें. (९)
Prayers are being made to the passers for victory—O Dice! You make this gambling game bear fruit for me like a cow that gives milk. Just as the bow throws the arrow away with a string made of tant, so pair me with victory for four-number claims. (9)