हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
अदि॑ति॒र्द्यौरदि॑तिर॒न्तरि॑क्ष॒मदि॑तिर्मा॒ता स पि॒ता स पु॒त्रः । विश्वे॑ दे॒वा अदि॑ति॒र्पञ्च॒ जना॒ अदि॑तिर्जा॒तमदि॑ति॒र्जनि॑त्वम् ॥ (१)
खंड न होने योग्य जो पृथ्वी एवं देवमाता है, वही स्वर्ग और अंतरिक्ष है. वही संसार की निर्मात्री माता और उत्पन्न करने वाला पिता है. वही माता और पिता से उत्पन्न पुत्र है. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र एवं निषाद-ये पांच जातियों वाले जन भी अदिति हैं. प्रजाओं की उत्पत्ति और जन्म का अधिकरण भी अदिति है. (१)
The earth and Godmata, which is not fragmentable, is heaven and space. She is the creator mother and the father of the universe. He is the son born of mother and father. Brahmins, Kshatriyas, Vaishyas, Shudras and Nishads – these five jatis are also Aditi. Aditi is also the tribunal of origin and birth of subjects. (1)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 6
म॒हीमू॒ षु मा॒तरं॑ सुव्र॒ताना॑मृ॒तस्य॒ पत्नी॒मव॑से हवामहे । तु॑विक्ष॒त्राम॒जर॑न्तीमुरू॒चीं सु॒शर्मा॑ण॒मदि॑तिं सु॒प्रणी॑तिम् ॥ (२)
महती एवं शोभन कर्मो वाली माता को सत्य और यज्ञ का पालन करने वाली माता के उद्देश्य से हम अपनी रक्षा के लिए यज्ञ करते हैं. अधिक बल एवं शक्ति संपन्न, विनाश रहित, अति दूर तक जाने वाली, शोभन सुख वाली एवं उत्तम कमो से प्रसन्न होने वाली देव माता अदिति को हम अपनी रक्षा के लिए बुलाते हैं. (२)
We perform yajna to protect ourselves for the purpose of the mother who follows the truth and yajna to the mother with great and shobhan karma. We call Dev Mata Aditi, who is more powerful and powerful, without destruction, going far, happy and happy with good deeds, to protect ourselves. (2)