हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 85
पू॒र्णा प॒श्चादु॒त पू॒र्णा पु॒रस्ता॒दुन्म॑ध्यतः पौ॑र्णमा॒सी जि॑गाय । तस्यां॑ दे॒वैः सं॒वस॑न्तो महि॒त्वा नाक॑स्य पृ॒ष्ठे समि॒षा म॑देम ॥ (१)
पूर्ण चंद्र से युक्त पौर्णमासी पश्चिम दिशा में विजयी होती है तथा पूर्व दिशा में विजय प्राप्त करती है. यह आकाश के मध्य में भी सर्वोत्कृष्ट सिद्ध होती है. हम इस पौर्णमासी में यज्ञ करने योग्य देवों के साथ महत्त्व से निवास करते हुए, स्वर्ग के ऊपरी भाग में अन्न के साथ प्रसन्न हों. (१)
The Full Moon-endowed With the full moon, the Full Moon wins in the west direction and wins in the east direction. It also proves to be excellent in the middle of the sky. In this Paurnamasi, we should be happy with food in the upper part of heaven, living in importance with the gods who perform yajna. (1)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 85
वृ॑ष॒भं वा॒जिनं॑ व॒यं पौ॑र्णमा॒सं य॑जामहे । स नो॑ ददा॒त्वक्षि॑तां र॒यिमनु॑पदस्वतीम् ॥ (२)
हम अभिलषित फल देने वाले तथा अन्न धन से युक्त पौर्णमास पर्व का यज्ञ करते हैं. पौर्णमास यज्ञ हमें विनाश रहित, शत्रुओं की बाधा से रहित एवं उपभोग करने पर भी क्षीण न होने वाला धन दे. (२)
We perform the yajna of the Festival of Pournamas, which gives desired results and is rich in food. May the Pournamas Yajna give us money without destruction, without the hindrance of enemies and without decay even if consumed. (2)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 85
प्रजा॑पते॒ न त्वदे॒तान्य॒न्यो विश्वा॑ रू॒पाणि॑ परि॒भूर्ज॑जान । यत्का॑मास्ते जुहु॒मस्तन्नो॑ अस्तु व॒यं स्या॑म॒ पत॑यो रयी॒णाम् ॥ (३)
हे प्रजापति! तुम्हारे अतिरिक्त कोई भी देव इस समय वर्तमान समस्त आकार के प्राणियों में व्याप्त होने वाला नहीं है. हम जिस फल की कामना करते हुए तुम्हें हवि देते हैं हमें वह फल प्राप्त हो और हम धनों के स्वामी बनें. (३)
O Prajapati! Apart from you, no God is going to pervade all the beings of all sizes at this time. May we receive the fruit we wish for and become the masters of wealth. (3)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 85
पौ॑र्णमा॒सी प्र॑थ॒मा य॒ज्ञिया॑सी॒दह्नां॒ रात्री॑णामतिशर्व॒रेषु॑ । ये त्वां य॒ज्ञैर्य॑ज्ञिये अ॒र्धय॑न्त्य॒मी ते॒ नाके॑ सु॒कृतः॒ प्रवि॑ष्टाः ॥ (४)
पौर्णमासी दिनों और रात्रियों में यज्ञ के योग्य प्रमुख तिथि है. पौर्णमासी सभी रात्रियों और सोम आदि हवियों में उत्तम है. हे यज्ञ के योग्य पौर्णमासी! जो दर्श, पौर्णमास आदि यज्ञों के द्वारा तुम्हारी अर्चना करते हैं, वे शोभन कर्मो वाले यजमान स्वर्ग में स्थित होते हैं. (४)
It is the main date worthy of yajna in the full moon days and nights. Puranmasi is the best of all nights and soma etc. O worthy of yajna! Those who worship you through yajnas like Darshan, Pournamas etc., those hosts with graceful deeds are located in heaven. (4)