अथर्ववेद (कांड 8)
वि॒षं गवां॑ यातु॒धाना॑ भरन्ता॒मा वृ॑श्चन्ता॒मदि॑तये दु॒रेवाः॑ । परै॑णान्दे॒वः स॑वि॒ता द॑दातु॒ परा॑ भा॒गमोष॑धीनां जयन्ताम् ॥ (१६)
गायों के दूध की कामना करते हुए राक्षस उन से विष प्राप्त करें. दुष्ट गति वाले राक्षस सब को आश्रय देने वाली पृथ्वी के सुख के लिए छिन्नभिन्न हो जाएं अर्थात् भूमि पर प्राप्त होने वाले पदार्थो को न पा सकें. सविता देव ये राक्षस वधिकों को सौंप दे. ये सब गेहूं, जौ आदि के भागीदार न बनें. (१६)
While wishing for the milk of cows, the demons get poison from them. The demons with evil movements should be shattered for the happiness of the earth that shelters everyone, that is, they cannot find the substances received on the ground. Savita Dev should hand over these demons to the brides. Do not become partners in all these wheat, barley etc. (16)